Search

 
 
 

बोकारो : शिक्षा विभाग में पति-पत्नी में किसी एक को मिलेगा आवास भत्ता

 
शिक्षकों से 25 जुलाई तक मांगा गया है शपथ पत्र
Bokaro : बोकारो जिले में एक ही स्थान पर पदस्थापित पति -पत्नी के रूप में रहने वाले शिक्षक अब दो मकान का किराया नहीं ले सकेंगे. पति अथवा पत्नी में से किसी एक को ही मकान का किराया भत्ता दिया जाएगा. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने दी. उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार यदि पति-पत्नी दोनों एक ही स्थान पर पदस्थापित हैं तो मकान का किराया भत्ता किसी एक को ही मिलेगा. इसलिए शिक्षक 25 जुलाई तक शपथ पत्र देकर बताएं कि पति- पत्नी दोनों एक ही स्थान पर पदस्थापित हैं कि नहीं. उन्होंने कहा कि पूर्व में यदि पति-पत्नी एक ही स्थान पर रहकर दो आवास का भत्ता लिए हों तो इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कर राशि की वसूली सूद सहित की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706618&action=edit">यह

भी पढ़ें:  बेरमो : तेनुघाट डैम के गेट से छलांग लगाकर दिव्यांग ने दी जान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही