Search

 
 
 

बोकारो : सीआईएसएफ लिखे बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

 
Bokaro :  बोकारो जिले के बालीडीह ओपी क्षेत्र के मोहनपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने गांव के प्रदीप मंडल के घर में छापेमारी की. तलाशी में घर और उसके बाहर खड़े बोलेरो वाहन से 449.28 लीटर अंग्रेजी शराब, 2200 पीस खाली बोतल, 12000 ढक्कन, अलग-अलग ब्रांड के 3500 पीस रैपर बरामद किया गया. टीम बोलेरो वाहन व बरामद सामग्री जब्त कर ले गई. बोलेरो के सामने के शीशे पर सीआईएसएफ लिखा हुआ था. जांच में यह बात सामने आई कि वाहन पर सीआईएसएफ का बोर्ड लगाकर रात में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी. धंधेबाज प्रदीप मंडल, संदीप मंडल व अन्य के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई. छापेमारी में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव,  सदर अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति,  उत्पाद अवर निरीक्षक तेनुघाट दीपिका कुमारी समेत अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-booth-management-training-given-to-volunteers-in-east-tundi/">

धनबाद : पूर्वी टुंडी में वॉलेंटियर्स को दिया बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही