Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : प्यार में पति बन रहा था रोड़ा तो प्रेमी के साथ मिलकर करा दी उसकी हत्या

Bokaro : बोकारो पुलिस ने शुक्रवार 17 मार्च को बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोद हेंब्रम हत्याकांड का खुलासा घटना के 6 दिनों बाद कर दिया. प्रेम प्रसंग में विनोद की हत्या की गई. मृतक विनोद की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने अपने प्रेमी रोशन भारती के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को बालीडीह थाने में एक प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि बालीडीह थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित लगातार तकनीकी शाखा के सहयोग से छापेमारी की गई. इस क्रम में मुजफ्फरपुर (बिहार) से संदेह के आधार पर रोशन भारती को पूछताछ के लिए बालीडीह थाने लाया गया. पूछताछ में रोशन भारती ने अपराध स्वीकार कर लिया.

    घात लगाकर दिया घटना को अंज़ाम, हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद

पुलिस के मुताबिक रोशन भारती ने बताया कि प्रेमिका लक्ष्मी कुमारी के सहयोग से उसने छुरा मारकर विनोद को मौत के घाट उतार दिया था. 11 मार्च को रात 9 बजे विनोद ड्यूटी से साइकिल से घर लौट रहा था. उसी समय घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर झाड़ी के पास पहले से घात लगाए छिपकर बैठे रोशन ने उस पर छुरा से हमला कर दिया. सीने में काफी गहरा जख्म होने के कारण विनोद की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी उसकी साइकिल लेकर ट्रेन से मुजफ्फरपुर भाग गया और हत्या में प्रयुक्त छुरा को स्टेशन जाने के रास्ते में तोड़कर फेंक दिया. घटना से एक दिन पहले ही उसने कुर्मीडीह से वह छुरा खरीदा था, जिसे उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया है.

               चार साल से चल रहा है प्रेम प्रसंग

आरोपियों ने पुलिस के समक्ष दिए गए अपने बयान में स्वीकार किया कि पिछले चार वर्षों से उनलोगों का प्रेम-प्रसंग चल रहा है और इसमें विनोद हेंब्रम रोड़ा बन रहा था. इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया. डीएसपी ने बताया कि हत्या से दो-तीन वर्ष पहले ही लक्ष्मी देवी ने अपनी स्कूटी रोशन भारती को दे दी थी. जिसे लेकर वह मुजफ्फरपुर चला गया था. इसे लेकर लक्ष्मी ने चोरी का झूठा मुकदमा भी दायर कराया था. छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निखिल आनंद, रोहित कुमार, अनुज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रामेश्वर वर्मा, दिनेश प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार एवं पुलिसकर्मी निरंजन कुमार महतो शामिल थे. यह">https://lagatar.in/nawadih-pds-shopkeepers-will-distribute-ration-with-electronic-weight-machine-co/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : पीडीएस दुकानदार इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन से करेंगे राशन वितरण : सीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही