Search

 
 
 

बोकारो : अखाड़ों के वॉलिंटियर को ज़ारी होंगे पहचान पत्र

 
Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल व पेंक-नारायणपुर थाना में बुधवार 22 मार्च को रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान ने रामनवमी को शांति और आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की. जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों से लाइसेंसधारी अखाड़ों के पदाधिकारियों को अवगत कराया. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया. उन्होंने कहा कि जुलूस व अखाड़ा के लोग तय रूट से ही आना जाना करेंगें. लाइसेंसधारी अखाड़ा के लोग अपने वॉलिंटियर को परिचय पत्र ज़ारी करेंगे. साथ ही जुलूस की वीडियोग्राफी करेगें. मौके पर विनोद कुमार साहू, जोगेंद्र गिरि, खिरोधर प्रसाद महतो, नरेश महतो, मंजूर आलम, डॉ दशरथ महतो, मोतीलाल महतो, अनवर आलम आदि मौजूद थे. पेंक-नारायणपुर थाना में सीओ अशोक कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी सुमन कुमार, देवेश कुमार, मुन्ना कुमार राणा, नरेंद्र तिवारी, संजय कुमार चौबे, मनन साह गोंद, प्रदीप टोप्पो, टेकलाल चौधरी, टिकैत कुमार महतो, रामकुमार मंराडी, मिसरीलाल महतो, गजाधर महतो, सुखमति देवी  आदि लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/petarwar-gomiya-mla-raised-the-issue-of-rescue-from-elephants-in-the-house/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : गोमिया विधायक ने हाथियों से बचाव का मामला सदन में उठाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही