Search

 
 
 

बोकारो : राजभाषा मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा : सचिन्द्र

 

लायंस क्लब ऑफ बोकारो ने मनाया हिंदी पखवाड़ा

Bokaro :  लायंस क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी हिंदी पखवाड़ा समारोह 17 सितंबर को मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बोकारो स्टील प्लांट के राजभाषा के पूर्व वरीय प्रबंधक सचिन्द्र कुमार बरियार ने कहा कि अंग्रेजों ने हिंदी को कुचलने की नापाक कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. घर में बच्चों को हिंदी पढ़ने व पढ़ाने की आवश्यकता है, तभी हिंदी मजबूत होगी. हमारी राजभाषा की जड़े जितनी मजबूत होगी, भारत देश उतना मजबूत होगा. कवयित्री करुणा कलिका ने हिंदी छंद पढ़ कर सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कवितेश कुमार ने हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. मौके पर जसबीर सलूजा, राजेश प्रसाद सिंह, डॉ मिथिलेश कुमार, मानस मुखर्जी, वीके सिंह, मधुकर सिंहा, डॉ केके सिन्हा, डॉ भानु गिरी, दिनेश चड्ढा, पीके झा, संतोष पाण्डेय, विवेक रंजन,नंद विनायक, अमित प्रसाद, सूरज मोहन, निखिल श्रीवास्तव,भूषण गुलाटी, डॉ कीर्तिवास, डॉ मुसाफिर ठाकुर, अरविंद बग्गा,मनोरंजन कुमार,डॉ कुणाल, गौरव गुलाटी, जसवंत बेदी, मुकुल मुखर्जी, सुधा किरण, मनमिंदर, डॉ सरस्वती, अर्चना, मनोरमा, रंजना, निशी, संध्या, रश्मि, बिन्नी, श्वेता, माया, मंजु, डॉ ऋतु, मंजीत सलूजा आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-pachamba-police-arrested-two-youths-with-five-kilos-of-ganja/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : पचंबा पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही