Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कोयले का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : अवैध कोयले का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. कोयले के अवैध कारोबार में संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसमें सफेदपोश कारोबारियों के साथ-साथ सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं. कोयले को धनबाद जिले के बाघमारा से बोकारो पहुंचाया जाता है. इसकी ढुलाई साइकिल और बैलगाड़ी से की जाती है.

       बंद सड़क अवैध कोयला कारोबारियों का सेफ जोन

अवैध कोयल कारोबारी पांच-पांच साइकिल रखते हैं तथा मजदूरों को मजदूरी देकर कोयला ढुलवाते हैं. कोयला साइकिल और बैलगाड़ी पर लादकर बाघमारा से तेलमोच्चो पहुंचाया जाता है तथा वहां मार्ग बदलकर चेचका धाम के रास्ते बंद सड़क से बोकारो पहुंचाया जाता है. रात में इस खेल की शुरूआत होती है तथा अहले सुबह समाप्त. कोयले के अवैध कारोबार के बारे में पूछने पर जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास ने बताया कि संज्ञान में नहीं है. पकड़े जाने पर कार्रवाई जरूर होगी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-esl-officer-gets-managers-award/">बोकारो

: ईएसएल अधिकारी को मिला प्रबंधक पुरस्कार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही