Search

 
 
 

बोकारो : नावाडीह में अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़, 50 लीटर महुआ शराब व 810 लीटर स्प्रिट जब्त समेत 2 खबरें

 
Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जमुनिया नदी किनारे नावाडीह थाना क्षेत्र के दहीयारी गांव के समीप जंगल में अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया. टीम ने छापामारी कर भट्ठी से 50 लीटर महुआ शराब व 810 लीटर स्प्रिट जब्त किया है. इसके साथ ही 3 हजार किलो फरमेंटेंड महुआ को नष्ट किया गया. धंधेबाज भागने में सफल रहे. टीम अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक चंद्रपुरा दीपिका कुमारी सहित अन्य कर्मी शामिल थे. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. डीसी ने जिले के सहायक उत्पाद आयुक्त को अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

सेक्टर 3 में भाजपा नेत्री की स्कॉर्पियो के चारों टायर ले उड़े चोर

Bokaro : बोकारो शहर चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. गुरुवार की देर रात सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 क्वार्टर नंबर 41 निवासी भाजपा नेत्री सुनीता दास के आवास के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो के चारों चक्का खोलकर चोर ले भागे. स्कार्पियो को ईंट के सहारे रखकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. भाजपा नेत्री ने बताया कि आधी रात तक सब ठीक ठाक था. अहले सुबह जब उनकी नींद खुली तो देखा कि बाहर में खड़ी गाड़ी का कवर थोड़ा झुका हुआ है. नजदीक जाने पर चारों चक्का गायब मिले. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-2-news-together-including-robbery-of-rs-1-lakh-from-csp-operator-in-bengabad/">गिरिडीह

: बेंगाबाद में सीएसपी संचालक से एक लाख की लूट समेत 2 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही