Search

बोकारो : कथारा में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दर्जनों पेटी शराब जब्त

Kathara (Bokaro) : बोकारो जिले के कथारा ग्रामीण बैंक के पीछे पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. कथारा ओपी व बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर फैक्ट्री के गोदाम से दर्जनों पेटी अवैध शराब व शराब बनाने वाली सामग्री जब्त की है. यह जानकारी बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कथारा स्थित सोनू कसेरा के गोदाम में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ शराब बनाने में प्रयोग होने वाले वाले प्लास्टिक के ड्रम, विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब के स्टीकर, स्प्रिट आदि जब्त किए हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त सामन में केमिकल, स्प्रिट, 600 पीस खाली बोतलें, पंचिंग मशीन, मिक्सर मशीन, 40 लीटर वाले दर्जनों जार सहित अन्य सामाग्री शामिल है. पुलिस जब्त सामान व शराब को पिकअप वैन पर लोड कर थाना ले गई. पुलिस सोनू कसेरा के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है. छापामारी अभियान में बोकारो थर्मल के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, एसआई मनोज कुमार सिंह व जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : टेरर">https://lagatar.in/preparations-to-tighten-the-noose-on-tpc-supremo-brajesh-ganjhus-network/">टेरर

फंडिंग मामले NIA की छापेमारी: TPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp