Search

बोकारोः अवैध तरीके से रेल टिकट बेचने वाला गिरफ्तार

Bokaro : अवैध तरीके से ट्रेन टिकटों की बिक्री करने वाले युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. आरपीएफ बोकारो एवं सीबीआई आद्रा मंडल की टीम ने ऑपरेशन चलाया. इस दौरान बोकारो के राम मंदिर मार्केट में शरीक टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी पर छापेमारी की गई. इस दौरान 52 हजार 437 रुपये के 17 ई-टिकट समेत इस कार्य में प्रयुक्त होनेवाले जेब्रोनिक्स सीपीयू, रियलमी मोबाइल और नकद 800 रुपये जब्त किए गए. साथ ही चास के रामनगर कॉलोनी निवासी मो शरीक अहमद (पिता मो मतीउर रहमान) को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ के ओसी आरके साव ने बताया कि गिरफ्तार युवक बोकारो में अपनी दुकान में व्यक्तिगत आईडी से रेलवे टिकटों की अवैध व्यवसायिक कारोबार चला रहा था. इसमें 3 लाइव टिकट और 14 पुराने ई टिकट के अलावा इस अवैध कारोबार में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर संचालक मो शरीक अहमद को गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें-भारत">https://lagatar.in/indias-explosive-victory-over-pakistan-hitman-washed-away/">भारत

की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, हिटमैन ने धोया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp