Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बस अड्डा से हटेंगी अवैध दुकानें, सीओ को लिस्ट तैयार करने का निर्देश

Bokaro : बोकारो के नया मोड स्थित सरकारी बस अड्डा से अतिक्रमण और अवैध दुकानें हटेंगी. प्रशासन सख़्ती से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है. अवैध तरीके से संचालित दुकानों और नशेड़ियों के जमावड़े की लगातार मिल रही सूचना पर चास एसडीएम दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को सरकारी बस अड्डा का निरीक्षण किया. इस दौरान वहां संचालित हो रही दुकानों से कागजात की मांग की गई. कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर सभी दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. एसडीएम के निरीक्षण के दौरान मौके पर शराब का सेवन कर रहे लोग फरार हो गए. चास एसडीएम के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी और चास अंचलाधिकारी भी मौजूद थे. मीडिया से बात करते हुए एसडीएम ने कहा कि लगातार सरकारी बस अड्डे के अतिक्रमण और अवैध दुकानों की सूचना मिल रही थी. यहां कई दुकानें संचालित हो रही है, जिनके पास कागजात मौजूद नहीं था. सरकारी बस अड्डे की स्थिति भी काफी खराब है. खुलेआम दिन के उजाले में लोग नशे का सेवन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बोकारो डीटीओ को जमीन के मालिकाना हक और इसके पूरे कागजात की जानकारी लेने को कहा गया है. चास अंचलाधिकारी दुकानदारों की लिस्ट बनाकर उपलब्ध कराएंगे. लिस्ट आने के बाद दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए दुकानों को खाली कराया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-two-thousand-rupees-will-be-given-for-taking-the-injured-in-the-road-accident-to-the-hospital/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे दो हज़ार रूपये [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही