Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकतंत्र के महापर्व में मीडिया की अहम भूमिका : डीसी।। समेत बोकारो की दो खबरें

  • समाहरणालय में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित हुई कार्यशाला
  • एमसीएमसी, पेड न्यूज, फेक न्यूज, आइटी एप्लीकेशन की दी गई जानकारी
Bokaro : बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव की अध्यक्षता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी एवं विभिन्न आइटी एप्लीकेशन की जानकारी दी गई. मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी धनंजय कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे समेत अन्य उपस्थित थे. इस दौरान डीसी विजया जाधव ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए मीडिया की भूमिका अहम है. मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन के एवं नैतिक मतदान के लिए उनके मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक करने में वे अपनी भूमिका निभाएं. कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में मीडिया कर्मियों को भी आवश्यक श्रेणी में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कवरेज के लिए जारी प्राधिकार पत्र धारक जिले के सभी मीडियाकर्मी अपने कर्तव्य पर रहते हुए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर सकेंगे. उन्होंने मीडिया कोषांग द्वारा मीडिया कर्मियों को उपलब्ध कराये गये फॉर्म 12डी को ससमय भरकर उपलब्ध कराने की बात कही. इस दौरान मीडिया से संबंधित फेक न्यूज़, पेड न्यूज जैसे विभिन्न विषयों के संबंध में जानकारी दी गई.

सहायक उत्पाद आयुक्त एवं बियाडा के सहायक विकास पदाधिकारी से डीसी ने पूछा स्पष्टीकरण

बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री उद्भेदन का मामला

Bokaro : बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री उद्भेदन मामले को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव ने गंभीरता से लिया है. मामले में डीसी ने सहायक उत्पाद आयुक्त बोकारो एवं बियाडा के सहायक विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा है. उन्हें निर्धारित समय में लिखित जवाब देने को कहा है. जवाब संतोषजनक प्राप्त नहीं होने पर आगे कार्रवाई करने की भी बात कही है. वहीं, संबंधित सर्वश्री कास्टोन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के मालिक को भी स्पष्टीकरण पूछते हुए 48 घंटें में जवाब उपलब्ध कराने को कहा है. प्लॉट का आवंटन पीईटी प्रीफॉर्मस इकाई स्थापित करने के लिए किया गया था. इसकी आड़ में अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का संचालन करना नियम के विरूद्ध और अपराध है. उक्त प्लॉट का आवंटन लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी. डीसी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित सभी औद्योगिक इकाईयों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा. इसके लिए 20 टीम गठित की गयी है. 15 अप्रैल तक सभी टीम फैक्ट्रियों का भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट समर्पित करेगी. इस दौरान गठित टीम सभी औद्योगिक इकाईयों की उपलब्ध वर्तमान भौतिक स्थिति, संचालन की स्थिति, रख-रखाव, सुरक्षा मानकों का अनुपालन, प्रदूषण मानकों का अनुपालन आदि की भौतिक जांच करेगी. जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित इकाईयों के प्लॉट का आवंटन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी.   इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-attached-8-5-acres-of-land-located-in-bariatu/">जमीन

घोटाला मामला : बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन को ईडी ने किया अटैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही