Search

बोकारो : बोकारो को सजाने-संवारने में मिथिला सांस्कृतिक परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका- अमरेंदु प्रकाश

Bokaro : बोकारो में दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का रंगारंग आगाज 15 अप्रैल की शाम से हुआ. इसका आयोजन मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने सेक्टर- 4 स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल परिसर में किया है. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश, विशिष्ट अतिथि बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष अनिमेष कुमार झा, राजेन्द्र कुमार व महासचिव अविनाश कुमार झा, मिथिला महिला समिति की अध्यक्ष सीमा झा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर और महाकवि विद्यापति की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. अतिथियों को मिथिला परंपरानुसार पाग, शॉल व मिथिला पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके पूर्व डॉ. रंजीत कुमार झा व बाल शेखर झा ने स्वस्तिवाचन किया. गायक अरुण पाठक ने मंगलगीत प्रस्तुत की. गुनगुन मजुमदार ने महाकवि विद्यापति रचित जय-जय भैरवि असुर भयाउनि गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत की. समारोह के संबोधित करते हुए अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि मैंने अपने जीवन के तीन दशक से अधिक समय यहीं बिताए हैं. हर शहर का अपना एक रंग होता है. बोकारो का भी विशेष रंग है. इसे विभिन्न तरह के रंगों से सजाने-संवारने में मिथिला सांस्कृतिक परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने परिषद के कार्यों एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए शुभेच्छा दी. पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने परिषद की गतिविधियों की सराहना करते हुए महाकवि विद्यापति को मिथिला की संस्कृति का धरोहर बताया. [caption id="attachment_610307" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sp-chandan-jha-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> समारोह के संबोधित करते पुलिस अधीक्षक चंदन झा[/caption] परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार ने स्वागत भाषण तथा महासचिव अविनाश कुमार झा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. अतिथियों ने परिषद की स्मारिका का विमोचन भी किया. उद्घाटन सत्र का मंच संचालन शिक्षिका मीनू रानी मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन परिषद के उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने किया. उद्घाटन सत्र के बाद शंभू झा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला. समारोह के प्रथम दिन आमंत्रित कलाकारों में दिलीप दरभंगिया, रुपेश कुमार सिंह, गायिका डॉली सिंह, परिषद के महासचिव अविनाश कुमार झा, प्रेस सचिव व गायक अरुण पाठक, गायिका करिश्मा प्रसाद ने मैथिली गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी. समारोह में मैथिली पुस्तकों का स्टॉल पोथी घर व खुशहाल बोकारो के सौजन्य से पान स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा. समारोह में उमेश मिश्र, गणेश चन्द्र झा, अमरेन्द्र कुमार झा, विजय शंकर मल्लिक, अनिल कुमार कर्ण, हरि मोहन झा, विजय कुमार झा, नूतन झा, किरण मिश्रा, दीप्ति झा, पुष्पा रानी कर्ण, बटोही कुमार, श्रीमोहन झा, सुनील मोहन ठाकुर, विश्वनाथ झा, हरिश्चन्द्र झा, ममता झा, बीनू चौधरी, मधुबाला झा, वंदना झा, बबिता झा, अदिति झा, प्रदीप कुमार झा, जय प्रकाश चौधरी, पीके झा चंदन, समरेन्द्र झा, नीरज चौधरी, उषा झा, प्रीति राय, कंचन झा, सुनील कुमार चौधरी, अरुण पाठक, मिहिर झा राजू, गंगेश कुमार पाठक समेत बड़ी संख्या में मैथिली भाषी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609695&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : इंटर कॉलेज व बीडी पब्लिक स्कूल में जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp