Search

 
 
 

बोकारो : चुनाव में पीठासीन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका- डीसी II समेत 2 खबरें

 
Bokaro : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शनिवार को बोकारो के सेक्टर 2 सी स्थित बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी विद्यालय व सेक्टर 2 डी स्थित बोकारो इस्पात प्लस टू विद्यालय में पीठासीन पदाधिकारियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया. डीसी विजया जाधव ने दोनों जगहों पर प्रशिक्षण का जायजा लिया. प्रशिक्षण में कुल 660 पीठासीन पदाधिकारी शामिल हुए. डीसी पीठासीन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है. आपको टीम लीडर की तरह कार्य करना होता है. इससे पूर्व, नोडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षक पंकज दुबे ने काफी सरल तरीके से पीठासीन पदाधिकारियों को मतदान दल के डिस्पैच के उपरांत, मतदान दिवस के दिन उनके कर्तव्य एवं दायित्व को विस्तार से बताया. पीठासीन पदाधिकारियों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम व वीवीपैट के संचालन के बारे में विस्तार से बताया. मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, प्रभारी पदाधिकारी अतुल कुमार चौबे, मीडिया कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रशांत बाउरी बने कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी मुख्य संगठक

[caption id="attachment_879162" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/प्रशांत.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रशांत बाउरी का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता[/caption] Bokaro : कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में जिला कार्यालय दुंदीबाग में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देशाई के निर्देशानुसार नेली नाथन ने प्रशांत बाउरी को बोकारो जिला कांग्रेस सेवादल का कार्यवाहक मुख्य संगठक नियुक्त किया. जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि प्रशांत बाउरी संगठन को सुदृढकर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे. मौके पर सत्येंद्र यादव, प्रेम पासवान, अब्दुल हाजी मल्लिक, अशोक सिंह, निवारण तिवारी, नज़ीर अहमद, बनमाली बाउरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही