Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में बुजुर्ग महिला को डायन बता किया जख्मी, भर्ती

 
Bokaro :  कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव में शनिवार की देर शाम एक बुजुर्ग महिला को डायन का आरोप लगाकर कुछ ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 80 वर्षीया सुनोती देवी शाम को अपने मवेशियों को लेकर घर आ रही थी. आरोप है कि इसी बीच गांव के बहादुर सिंह और उसकी पत्नी बिंदु देवी ने सुनोती देवी को डायन कहकर प्रताड़ित करते हुए गाली-गलौज करने लगे. फिर, दोनों ने बुजुर्ग महिला पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घटना के बाद स्थानीय मुखिया चन्द्रशेखर नायक ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डाक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. महिला के पुत्र खिरोधर नायक ने बताया कि आए दिन उसकी मां को डायन कहकर प्रताड़ित किया जाता है. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है. मामले की जानकारी मिलते ही कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो भी कसमार सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sameer-missing-still-his-lottery-is-being-sold/">धनबाद

: समीर गायब, फिर भी बिक रही उसकी लॉटरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही