Search

बोकारो : डेकोरेटर्स की बैठक में टेंट-लाइट का एक समान भाड़ा लेने पर बल

सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित मंगलचंडी मंदिर परिसर में 22 सितंबर डेकोरेटर्स एसोसिएशन की स्थानीय इकाई की बैठक हुई. सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने व आपसी प्रतिद्वंद्विता से ऊपर उठकर टेंट, बाजा व लाइट के लिए एक समान भाड़ा लेने पर बल दिया. कहा कि आपस में प्रतिद्वंद्विता होने का नुकसान टेंट संचालकों को ही उठाना पड़ता है. इसलिए सभी टेंट संचालकों के बीच आपसी तालमेल एवं सामंजस्य जरूरी है. जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने संगठन की मजबूती की  आवश्यकता जताई. बैठक की अध्यक्षता महतो टेंट हाउस के संचालक प्रकाश महतो, जबकि संचालन कांजीलाल टेंट हाउस के संचालक श्रीकेश जायसवाल ने किया. मौके पर सुंदरलाल महतो, हीरालाल महतो, कजरु महतो, अजित घासी, फतु कुमार महतो, परमेश्वर कुमार, बबलू कुमार, सुदीप कुमार महतो, राहुल कुमार, राजेश, सोमनाथ कुमार महतो, कृष्ण कुमार महतो, कमलेश कुमार महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-vehicle-checking-operation-conducted-in-tisri-two-buses-seized/">गिरिडीह

: तिसरी में चला वाहन जांच अभियान, दो बसें जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp