Search

 
 
 

बोकारो : HMS की बैठक में ठेका मजदूरों की समस्याओं पर किया गया विचार, प्रबंधन पर लगाये आरोप

 
Bokaro : क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ(एचएमएस) की बैठक सेक्टर 9 स्थित प्रधान कार्यालय में हुई. इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन बैट्री में काम करने वाले ठेका मजदूरों की समस्याओं पर विचार किया गया. बैठक की अध्यक्षता युनियन के शाखा कोक-ओवन के ठेका मजदूर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मो. जुम्मन ने की. महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्लांट मे ठेका मजदूर सीधे-सीधे उत्पादन का कार्य कर रहे है. मगर सेल/बोकारो प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीति एवम् संयंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण ठेका मजदूर मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है. जान जोखिम में डाल काम करने के बावजूद झारखंड सरकार के भवन निर्माण एवम् बीड़ी पत्ता मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से संतोष करना पड़ता है., सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि लगभग 80% मजदूर इस न्यूनतम मजदूरी से भी वंचित है. संयंत्र के कुछ भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार मिलीभगत कर मजदूरों का पेट काटकर अपनी झोली भरने में व्यस्त है. इसे भी पढ़ें- BREAKING:">https://lagatar.in/ed-raids-on-15-people-including-pankaj-mishra-rs-5-32-crore-recovered-so-far/">BREAKING:

पंकज मिश्रा समेत 15 लोगों के ठिकानों पर ED रेड, अबतक 5.32 करोड़ रुपये बरामद

आर-पार की लड़ाई के मूड में ठेका मजदूर

वहीं उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश किसी मजदूर के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है तो उनके परिवार के लिए किसी प्रकार की आर्थिक सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है. श्री सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब मजदूरों के शोषण का घड़ा भर चुका है, मजदूर आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके है. प्रबंधन जल्द से जल्द सेल वेज बोर्ड बनाकर ठेका मजदूरों को भी सम्मानजनक वेज लागू करे. ठेका श्रमिकों का बिना पैसा काटे कम-से-कम पंद्रह लाख रुपये की ग्रूप इंश्योरेंस की व्यवस्था करें, समयबद्ध ग्रेड प्रमोशन लागू करे, खाली पडे आवासों को न्यूनतम दर पर ठेका श्रमिक साथियों को आवंटित करें, ठेका श्रमिकों के नौकरी की गारंटी, सेल/बोकारो प्रबंधन जैसे तमाम मुद्दों पर प्रबंधन अविलंब सकारात्मक फैसला करें अन्यथा ठेका श्रमिक आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे. आगामी 19 तारीख की एनजेसीएस मीटिंग में हमारी यूनियन सेल के नियमित मजदूरों के साथ-साथ ठेका मजदूरों की मांगों को भी जोरदार ढंग से रखेगी. मीटिंग में शशिभूषण, टुनटुन सिंह, अमित यादव,  हरेराम, अभय शर्मा, मो. सिराज ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही