Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : लोन के नाम पर महिलाओं से लगवाया अंगूठा, 25 से 30 लाख निकालकर ग्रुप लीडर फरार

पीड़ित महिलाओं ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई, बैंकर पर भी कार्रवाई की मांग की

Bokaro : माइक्रो फाइनांस कंपनी के द्वारा गरीब महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. मामला रेलवे फाटक से सटे झुग्गी झोपड़ी की है. बताया जाता है कि गरीब महिलाओं को लोन उपलब्ध कराने के नाम पर ग्रुप लीडर के द्वारा अंगूठा लगाकर 25 से 30 लाख रुपए की ठगी की गयी है. उक्त कंपनी की ग्रुप लीडर जहीरा बेगम के द्वारा इस धोखाधड़ी के मामले को अंजाम दिया गया है. इस बात की जानकारी मिलने के बाद महिला समूह की सदस्यों की परेशानी बढ़ गयी है. बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनसे पैसे की भी मांग कर रहे हैं. मौके पर पीड़ित और उनके परिजनों ने बताया कि जहीरा बेगम के द्वारा महिलाओं को बताया गया कि उनके नाम पर लोन स्वीकृत हुआ है. इस पर महिलाओं ने जब लोन लेने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने कहा कि अगर लोन नहीं लेना है तो तीन बार पोस्ट मशीन में अंगूठा लगाना होगा, ताकि लोन कैंसिल हो जाए. इन लोगों से लोन कैंसल करने के नाम पर अंगूठा लगाया. बाद में आरोपी महिला अपने झोपड़ी में रहने वाले घर को बेचकर रातोंरात फरार हो गई, तब इन लोगों को पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है. समूह की ऐसी 25 से 30 महिलाएं हैं, जिससे एक लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई है. ठगी की कुल रकम 30 से 35 लख रुपए बताई जा रही है. पीड़ित परिवार वालों ने प्रशासन से लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करनेवाली महिला और बैंकर पर भी कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़ितों का कहना है कि जब हम लोगों को अंगूठा लगाने के बाद बैंक के द्वारा पैसा नहीं दिया गया तो वह पैसे की वसूली करने का अधिकार कैसे रखते हैं. महिलाओं ने बताया कि यह माइक्रो फाइनांस कंपनी और बैंक की मिलीभगत से यह सब हुआ है, इसकी जांच जरूरी है. इसे भी पढ़ें : देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-organized-criminal-gang-ashish-mishra-gang-arrested-weapons-recovered/">देवघर:

संगठित आपराधिक गिरोह आशीष मिश्रा गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही