Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कर्ज चुकाने के झांसे में जमीन दिखा 6.62 लाख रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Bokaro :    दोस्ताना कर्ज चुकाने के झांसे में कर्ज देने वाली महिला से छह लाख 62 हजार रुपए की ठगी कर लिये जाने का आरोप है. कर्ज उतारने के दबाव पर पुश्तैनी जमीन दिखाकर ठगी का शिकार बनाया गया. ठगी की शिकार महिला हैसबातु निवासी मसीना खातून के शिकायतवाद पर कोर्ट के आदेश से बालीडीह पुलिस ने मंगलवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में सुकुरमनी देवी, उसके बेटे नितिन कुमार व राम राय होंगा को आरोपी बनाया गया है. परिवादिनी का कहना है कि उनके पति विदेश में काम करते हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-mahila-manch-started-free-counseling-center-to-prevent-family-disintegration/">जमशेदपुर:

पारिवारिक विघटन रोकने के लिये मारवाड़ी महिला मंच ने शुरू किया निशुल्क काउंसिलिंग सेंटर
बराबर अंतराल पर उनका आना जाना होता है. वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है, आरोपी सुकुरमनी से पुराना परिचय है. इस नाते उनका घर भी आना जाना लगा रहता है. इस कड़ी में विकट परिस्थिति का हवाला देकर सुकुरमनी व उसके बेटे ने कई किस्तों में 35 हजार रुपये दोस्ताना कर्ज लिया. जब कर्ज चुकाने का दबाव बनाया तो दोनों मां-बेटे आरोपी राम राय के साथ घर पहुंचे. कहा कर्ज चुकाना मुश्किल है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-two-arrested-for-theft-goods-seized/">गढ़वा

: चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, सामान जब्त
उनके पास पुश्तैनी जमीन है. उसमें से 14 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री कर देंगे. जमीन की कीमत चार लाख 90 हजार रुपए तय हुई. कर्ज की राशि तथा जमीन के लिए दी गयी राशि पांच लाख 45 हजार हो गयी. फिर चाहरदीवारी पर एक लाख सतरह हजार रुपए खर्च हुए. पीड़िता विदेश से पति के आने का इंतजार कर रही थी.ताकि पति के आने के बाद जमीन पर घर का निर्माण कराया जा सके. इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत उनके साथ छह लाख 62 हजार रुपए की ठगी कर ली है. वहीं उन्हें दी गयी जमीन को धोखे से उन्होंने किसी और को बेच दिया है. जिसपर मकान का निर्माण भी हो चुका है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही