Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोविड टेस्टिंग में लाएं तेज़ी : डीसी

Bokaro : बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी कुलदीप चौधरी ने गुरुवार 20 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की. बैठक में डीडीसी कीर्तीश्री, सिविल सर्जन डॉ.एबी प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एचके मिश्रा व अन्य उपस्थित थे. डीसी ने आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा के दौरान धीमी रफ़्तार पर नाराज़गी ज़ाहिर की. सिविल सर्जन को सभी संबंधित नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदर्शन में अविलंब सुधार लाने का निर्देश दिया. साथ ही लापरवाही बरतने वाले सीएचओ, सहिया, आयुष मित्रों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने कोविड संक्रमण और टेस्टिंग को लेकर नोडल पदाधिकारी से जानकारी ली. बताया गया कि जिले में वर्तमान समय में कोविड के 7 सक्रिय मामले हैं. सभी का उपचार हो रहा है. कोई भी मरीज़ गंभीर स्थिति में नहीं है. डीसी ने जिले में चल रहे सैंपल टेस्टिंग में गति लाने का निर्देश दिया. साथ ही चिह्नित स्थानों पर सैंपल टेस्टिंग करने की बात कही. बैठक में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.बीके गुप्ता से अस्पताल में लिफ्ट इंस्टॉलेशन का कार्य जल्द शुरू करवाने को कहा. डीसी ने मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर निर्माण में प्रगति की भी जानकारी ली. बैठक में एसीएमओ डॉ.एचके मिश्रा, डॉ.सेलिना टुडू,  डॉ.रेणु भारती, डॉ.एसएम जफरूल्ला, पवन कुमार, कंचन कुमारी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-demand-for-construction-of-road-and-drain-in-ramnagar-colony-including-drinking-water/">यह

भी पढ़ें : बोकारो: पेयजल सहित रामनगर कॉलोनी में सड़क व नाला निर्माण की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही