Search

 
 
 

बोकारो : चास के वार्ड 8 में 12 जगहों पर महीनों से लगा है कचरे का अंबार, अधिकारी चुप

 
Bokaro : जिल के चास नगर निगम स्थित वार्ड संख्या 8 में महीनों से कूड़े का अंबार लगा है. वार्ड संख्या 8 में 12 जगहों पर कचरा डंप किया गया है. लेकिन अधिकारी इससे अनभिज्ञ हैं. अधिकारी दावा करते हैं कि कूड़े का उठाव हर दिन कूड़े का उठाव प्रतिदिन हो रहा है. लेकिन कचरे के ढेर पर खड़ा गली-मुहल्ला कुछ और बयां करता है. महीनों से कूड़ा का उठान नहीं होने के कारण उससे दुर्गंध आ रहा है. मुहल्लेवासियों के पुरजोर विरोध के बावजूद अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है. इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. साथ ही डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है. (पढ़ें, एकता">https://lagatar.in/example-of-unity-muslim-family-performed-last-rites-of-hindu-raised-slogans-of-ram-naam-satya-hai/">एकता

की मिसाल : मुस्लिम परिवार ने हिंदू का किया अंतिम संस्कार, लगाये राम नाम सत्य है के नारे)

सड़क के किनारे कचरा डंप करके चले जाते सफाईकर्मी

चास निगम के वार्ड 8 निवासी अब्दुल खालिद ने बताया कि उनके वार्ड में करीब 10 से 12 जगहों पर कचड़ा का अंबार लगा है. जिसका कोई सुद लेने तक नहीं आते हैं. सफाई कर्मी आते हैं और झाड़ू लगाकर भी जाते हैं. लेकिन सफाई कर्मी सड़क के किनारे कूड़ा डंप करके चले जाते हैं. महीनों से कचड़ा यथावत पड़ा है. इस समस्या को लेकर आंदोलन और मुखर विरोध प्रदर्शन की पृष्टभूमि तैयार हो गयी है.
इसे भी पढ़ें : एकनाथ">https://lagatar.in/rahul-narvekar-of-eknath-shinde-faction-wiil-be-new-speaker-of-maharashtra-legislative-assemblydefeated-rajan-salvi-of-maha-vikas-aghadi/">एकनाथ

शिंदे गुट के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नये स्पीकर, महा विकास अघाड़ी के राजन साल्वी को हराया

सड़क के किनारे कचरा फेंककर चले जाते मोहल्लेवासी

वहीं राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनका घर वार्ड 16 में है. उनके उस पार वार्ड 8 है. जहां मोहल्ले वासी सारा कचरा सड़क के किनारे फेंककर चले जाते हैं. सफाई कर्मियों द्वारा भी कभी कचरा साफ नहीं किया जाता . जबकि नगर प्रबंधक कहते हैं कि सफाई नियमित होता है. कूड़े का उठाव प्रतिदिन सुबह-सुबह होता है. इसके लिए आवश्यक निर्देश भी दिये गये हैं. अब सवाल यह उठता है कि क्या सड़कों पर पसरा हुआ कूड़ा एक दिन में उतना जमा हो गया है? पब्लिक झूठ बोलती है या फिर अधिकारी झूठ बोल रहे हैं ?
इसे भी पढ़ें : जीएम,">https://lagatar.in/government-strict-to-stop-illegal-transfer-of-gm-forest-cnt-land/">जीएम,

फॉरेस्ट, CNT लैंड के अवैध हस्तांतरण रोकने को लेकर सरकार सख्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही