Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : इनायत वेलफेयर सोसायटी ने मनाया करगिल विजय दिवस, वक्ताओं ने कहा देशवासियों के लिए गर्व का दिन

Bokaro :  शहीद इनायत वेलफेयर सोसायटी की तरफ से इनायत चौक हटिया मोड़ में करगिल विजय दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अख्तर अंसारी ने किया. वहीं योगेन्द्र कुमार चौधरी ने कारगिल विजय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के करगिल में 1999 में हुई जंग को 22 साल पूरे हो गए हैं. इस जंग को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय चलाकर जीता था. पीठ पीछे पाकिस्तान की ओर से वार किए जाने के बाद भी भारतीय जांबाजों के शौर्य ने बड़ी विजय दिलाई थी. तब से ही 26 जुलाई के दिन को करगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है. कारगिल युद्ध हमारे जवानों की असाधारण वीरता का वह गौरवशाली अध्याय है, जिस पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है. देश की सीमाओं की रक्षा के लिए मां भारती के सपूतों ने दुर्गम रणक्षेत्र और चुनौतीपूर्ण हालात में विजय पताका फहराई. कारगिल विजय दिवस पर सशस्त्र सेनाओं के शौर्य और समर्पण को नमन किया गया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/heavy-rain-expected-in-dhanbad-on-july-28-so-far-only-52-of-clouds-have-rained/">धनबाद

में 28 जुलाई को भारी बारिश के आसार, अब तक सिर्फ 52% बरसे मेघ

करगिल विजय.. पराक्रम का संदेश

वहीं वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध सम्पूर्ण विश्व को हमारे जवानों के अद्भुत सामर्थ्य और अतुलनीय पराक्रम का अद्वितीय संदेश था. आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब कारगिल विजय दिवस देशवासियों को सैनिकों से प्रेरणा लेकर स्वयं को देश के लिए आत्मार्पित करने का मार्ग दिखाता है. इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में योगेन्द्र कुमार चौधरी, अमित कुमार गिरी, शिवानंद, गणेश महतो, अख्तर अंसारी, अशोक कुमार, अरुण चौधरी, अनमोल, राजकुमार, रविन्द्र कुमार, डीएन राय, राजेश कुमार वर्मा, जुबैद अंसारी, मनिरुद्दीन अंसारी, मुर्तजा अंसारी, अहमद अंसारी, शाहिद राजा, रविन्द्र, चुन्नू, बाबू, रूपेश कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- बाघमारा : जंगल में बालू जमा कर रहे हैं तस्कर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही