Search

बोकारो : होटल हिलटॉप पर फायरिंग की घटना का खुलासा

Bokaro : बोकारो पुलिस ने शहर के सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित होटल हिलटॉप और कोजी स्वीट्स पर 15 अप्रैल को हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से देसी पिस्टल व कार्बाइन सहित कई राउन्ड जिन्दा कारतूस बरामद किया है. एसपी चंदन कुमार झा ने शुक्रवार 28 अप्रैल को पत्रकारों को इसकी जानकारी दी. एसपी ने बताया कि सिटी डीएसपी के नेतृत्व में  एसआईटी का गठन किया गया था. इसी दौरान गुरुवार 27 अप्रैल की देर शाम पुलिस को शहर के दुंदीबाद स्थित एक मोबाइल दुकान के बगल वाली झोपड़ी में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे कुछ अपराधियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली. पुलिस ने झोपड़ी की घेराबंदी कर जब वहां छापामारी की तो वहां छिपे अपराधी भागने लगे. पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें कौशल बिहारी उर्फ कौशल प्रसाद, गौरव तिवारी और अमित कुमार महली शामिल हैं. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बबलू किलोह उर्फ़ आशुतोष गौतम नाम के एक और साथी को गिरफ़्तार किया. एसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान कौशल, गौरव और अमित ने बताया कि बीते 15 अप्रैल की रात इन्हीं लोगों ने सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से बिहार के कुछ अन्य अपराधियों के साथ फ़ायरिंग की घटना को अंज़ाम दिया था. तीनों ने बताया कि आर्या विहार में बिल्डर का काम करने वाले बबलू किलोह उर्फ आशुतोष गौतम ने ही आपराधिक गिरोह तैय़ार करने के मकसद से कोजी स्वीट्स ऊपर होटल हिलटॉप पर फायरिंग की घटना की प्लानिंग की थी. पुलिस ने बबलू को भी गिरफ़्तार कर लिया.

           तीनों के पास से बरामद हुए कार्बाइन और पिस्टल

तीनों अपराधियों की तलाशी के दौरान कौशल बिहारी के पास से 5 राउंड लोडेड देशी कार्बाइन और मोबाइल, गौरव तिवारी के पास से पांच राउंड लोडेड देशी पिस्टल व मोबाइल और अमित कुमार महली के पास से चार राउन्ड लोडेड एक 9एमएम की मैगजीन बरामद किया गया. इसके अलावा इनके पास से कई मोबाइल फोन व दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. छापामारी में बोकारो के सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, बोकारो स्टील सिटी के थाना प्रभारी महेश प्रसाद सिंह, बालीडीह के थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार, हरला के थाना प्रभारी संतोष कुमार, यातायात थाना प्रभारी गजेंद्र पांडेय, पेटरवार के थाना प्रभारी विनय कुमार, सेक्टर 4 थाना के प्रवीण कुमार गुप्ता, रवि यादव, सुमित तिर्की, बीएससीटी थाना के पवन कुमार, शशिकांत प्रशांत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-farewell-ceremony-organized-for-the-retirement-of-two-crps/">यह

भी पढ़ें : कसमार : दो सीआरपी की सेवनिवृति में विदाई समारोह का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp