Search

 
 
 

बोकारो : पिंड्राजोरा में घरों में चोरी की घटनाओं का खुलासा, चार गिरफ्तार

 
Bokaro : बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कमलडीह गांव में एक सप्ताह पहले एक ही रात हुई चार घरों में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. यह जानकारी चास एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता में दी. बताया कि भुक्तभोगी विकास कुमार दास के आवेदन के आधार पर पिंड्राजोरा थाना में मामला दर्ज किया गया था. एसपी के निर्देश पर चास एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित जांच-पड़ताल शुरू की गई. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सीवनडीह आजादनगर के छोटू कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर कांड में शामिल रितुडीह झोपड़ी कॉलोनी निवासी राहुल मुर्मू उर्फ रसेल व जोधाडीह मोड़ से बिट्टू कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने पुलिस के समक्ष चारों घरों से चोरी किए गए जेवरात व बर्तन को चास निवासी बामा स्वर्णकार के पास बेचने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने बामा स्वर्णकार को भी दबोच लिया. पुलिस ने चोरी गए सामान भी बरामद किए हैं. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. वहीं, चोरी में प्रयुक्त लोहे का आरी, वायर कटर, सबल आदि भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/three-arrested-while-buying-and-selling-brown-sugar/">रांची:

ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही