Search

बोकारो : कार्यशाला में आयकर अधिकारियों ने टीडीएस कटौती पर दी जानकारी समेत 4 खबरें एक साथ

Bokaro : आयकर विभाग की ओर से मंगलवार को बोकारो के सेक्टर 5 स्थित आशालता हेलेन केलर ऑडिटोरियम सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में लोगों को टीडीएस व टीसीएस कटौती के बारे में जानकारी दी गई. आयकर अधिकारी (टीडीएस) कमलेश कुमार सिन्हा ने आयकर के दायरे में आने वाले लोगों को टीडीएस समेत सभी तरह की कटौतियों के बारे विस्तार से बताया. साथ ही कटौतीकर्ता कंपनियों को सही तरीके से टीडीएस काटने, समय पर उसे सरकारी खाते में जमा करने और त्रैमासिक स्टेटमेंट फाइल करने को कहा. यह भी बताया कि गलत जानकारी दाखिल किये जाने के कारण व्यक्ति को आयकर रिटर्न भरने में परेशानी होती है. साथ ही उसके ऊपर आयकर का बकाया भी हो जाता है. जबकि कंपनी उसके वेतन आदि से टैक्स की रकम पहले ही काट लेती है. उन्होंने फॉर्म 12 बीबी के बारे में भी विस्तार से बताया. फॉर्म 12 बीबी सभी वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है जो वित्तीय वर्ष के दौरान किये गए निवेश या खर्च पर कर की कटौती का दावा करना चाहते हैं. कार्यशाला में आयकर निरीक्षक मनोज कुमार झा सहित बोकारो जिला के सभी सरकारी विभाग के निकासी व व्ययन पदाधिकारी व अन्य सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधि ने मौजूद रहे.

विधायक लंबोदर ने विस में उठाया पॉलिटेक्निक कॉलेज का मुद्दा

[caption id="attachment_852595" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/lambodar-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गोमिया विधायक डॉँ. लंबोदर महतो[/caption] Bokaro : गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में कसमार, पेटरवार व गोमिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज व पॉलिटेक्निक कॉलेज का मामला उठाया. उन्होंने सदन को बताया कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज व अभियंत्रण कॉलेज नहीं रहने से युवाओं को काफी परेशानी हो रही है. इसपर जवाब देते हुए सरकार के विभागीय सचिव ने बताया कि बोकारो जिले में दो पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं, लेकिन फिलहाल गोमिया विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के कॉलेज की स्थापित करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है. विधायक ने कसमार व पेटरवार प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं रहने से युवाओं को उच्च शिक्षा पाने में होने वाली परेशानी का जिक्र करते हुए सरकार से इस दिशा में पहल करने की अपील की.

छात्राओं ने मेहंदी लगा व रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/mehdi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बोकारो की डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को श्रम विभाग की ओर से कौशल विकास केंद्र फुसरो में पढ़ रहे छात्राओं ने स्लोगन लिखी मेंहदी लगाकर व रंगोली बनाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया. मेहंदी से छात्राओं ने अपने हाथों पर मतदान मेरा अधिकार, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, वोट हमारा है अधिकार करें नहीं इसको बेकार आदि संदेश दिया. छात्राओं ने अलग अलग रंगोली चित्रकारी करके भी मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता निभाने की अपील की.

गोमिया में 45 टन अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक फरार

Bokaro : गोमिया थाना क्षेत्र की पटवा बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी अमरेंद्र कुमार ने मंगलवार को छापेमारी कर 45 टन अवैध कोयला लदे एक ट्रक को जब्त किया. अवैध कोयला लदे ट्रक को बस्ती में छिपाकर खड़ा किया गया था. सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की, ट्रक के चालक व खलासी पहले ही फरार हो गए. पलिस ने ट्रक नंबर जेएच02 बीके- 8131 को जब्त कर लिया है. प्रशिक्षु डीएसपी ने ट्रक को गोमिया थाना पुलिस को सौंप दिया. ज्ञात हो कि इन दिनों बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कोयले की तस्करी जोरों पर की जा रही है. अनुमंडल के पेंक नारायणपुर, नावाडीह, बोकारो थर्मल, जगेश्वर विहार, गांधी नगर, कथारा ओपी, तेनुघाट ओपी, पेटरवार, कसमार थाना क्षेत्र अवैध कोयला का धंधा बदस्तूर जारी है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-highway-hits-tractor-from-behind-in-barhet-2-news-including-drivers-death//">साहिबगंज

: बरहेट में हाइवा ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//