Search

 
 
 

बोकारो : 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व उप निरीक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना

 
Bokaro : राजस्व उपनिरीक्षक अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखा हुए हैं, जिसको लेकर पूरे राज्य के राजस्व उपनिरीक्षक हड़ताल पर चले गए हैं.  हड़ताल के कारण कई कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. संघ के नेता श्याम बिहारी रजक ने कहा हमने सरकार को इस मामले को लेकर कई बार ज्ञापन दिया लेकिन सरकार ने हमारी मांगों पर अब तक ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि इस हड़ताल का छठा दिन है लेकिन सरकार आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. हम लोग उपायुक्त बोकारो को हर दिन ज्ञापन सौंप रहे हैं लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने कहा कि आम जनता को भी हमारे इस हड़ताल से काफी परेशानी होती है लेकिन सरकार हमारे मामलों में सुनवाई नहीं करती. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में हम असुरक्षित हैं जिसके कारण काम करने में हमें काफी कठिनाई होती है. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/kiriburu-outbreak-of-seasonal-disease-in-different-villages-of-saranda-head-of-gangada-panchayat-ill/">रांची

: जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन के लिए संविदा पर नियुक्त होंगे कर्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही