Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शुरू, 13 अगस्त को DC-SP करेंगे निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Bokaro: स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास बुधवार को सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में शुरू हो गया. परेड कमांडर के नेतृत्व में 9 टोलियां बनाई गई हैं. संबंधित टोलियों में जैप 04 का प्लाटून, जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी का प्लाटून और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के तीन प्लाटून शामिल हैं.

मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में

बुधवार को सभी ने परेड का पूर्वाभ्यास किया. उपायुक्त  कुलदीप चौधरी और एसपी चंदन झा के निर्देश पर पूर्वाभ्यास आगामी 13 अगस्त तक जारी रहेगा. 13 अगस्त को फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास की जाएगी. डीसी और एसपी संयुक्त रूप से फुल ड्रेस परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करेंगे. सोमवार 15 अगस्त को सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में मुख्य परेड का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-tata-guava-passenger-will-again-run-on-track-from-september-7/">नोवामुंडी

: टाटा-गुवा पैसेंजर पुनः सात सितंबर से दौड़ेगी पटरी पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही