Search

 
 
 

बोकारो : गोमिया से निर्दलीय प्रत्याशी चित्तरंजन साव ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Kasmar (Bokaro) : गोमिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी चित्तरंजन साव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को कसमार प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ दांतू, पोंडा, गर्री, कसमार, मंजुरा, टांगटोना, खैराचातर, सिंहपुर, मधुकरपुर समेत कई गांवों घर-घर जाकर संपर्क किया और लोगों से वोट मांगा. जामकुदर गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोमिया विधानसभा की जनता इस बार बदलाव के मूड में है. इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर संदीप कुमार, संतोष महतो, बलदेव महतो, अखिलेश्वर महतो, दीपक कुमार, अनुज कुमार, राहुल मिश्रा, संदीप कुमार, जुम्मन अंसारी, समीर गोस्वामी, मिन्हाज अंसारी, विशाल नायक आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : विधानसभा">https://lagatar.in/campaigning-for-the-second-phase-of-assembly-elections-ended-preparations-for-voting-completed/">विधानसभा

चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा, मतदान की तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही