Search

 
 
 

बोकारो : निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो ने ग्रामीण इलाकों में किया रोड शो

 
Bokaro :  गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो ने गुरुवार को बोकारो जिले के पेटरवार, कसमार व जरीडीह प्रखंड के कई गांवों में रोड शो किया. उन्होंने लोगों को अपने चुनाव चिह्न की याद दिलाते हुए वोट करने जिताने की अपील की. रोड शो पेटरवार प्रखंड के चलकरी से होकर चांपी, खेतको, मायापुर, चांदो, दांतू, पेटरवार, कसमार, खैराचातर, पिरगुल, अराजू, भस्की, चिलगड्डा, गायछन्दा, बांधडीह, जैनामोड़, खुटरी, टांड़ बालीडीह, तुपकडीह, पिछरी होते हुए अंगबाली में समाप्त हुआ. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बाइक जुलूस भी निकाला. कार्यकर्ता टाइगर टाइगर के नारे लगाते चल रहे थे. हमेशा की तरह जयराम एक कार की छत पर सवार होकर जब मेन रोड से गुजर रहे थे तो कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. मौके पर अमरलाल महतो, भुनेश्वर महतो, बबलू अंसारी, विजय कुमार महतो, प्रशांत कुमार, सुखदेव महतो, सरफराज अहमद व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही