Search

बोकारो : 2019 से भी प्रचंड बहुमत से बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार- शकील

Kasmar (Bokaro) : झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए व भाजपा का न तो विकास का कोई मुद्दा चला, न ही बांग्लादेशी घुसपैठिए का  मुद्दा. जनता ने भाजपा के इन दोनों मुद्दों को सिरे से नकार दिया. राज्य में इस बार वर्ष 2019 से भी प्रचंड बहुमत से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद अंसारी ने कहीं. वे गुरुवार को कसमार में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने दावा किया कि इस बार बोकारो जिले की सभी चार विधानसभा सीटें बोकारो, चंदनकियारी, गोमिया व बेरमो इंडिया गठबंधन की झोली में जाएंगी. चुनावी रुझानों से यह स्पष्ट हो गया है. उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक भाजपा की रघुवर दास सरकार ने 5 साल में जनता को विकास के नाम पर गुमराह किया. यही कारण था कि 2019 में जनता ने भाजपा को सिरे से खारिज कर दिया और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार झारखंड में काबिज हुई. हेमंत सरकार ने कई कल्याणकारी कार्य किए, जिससे भाजपा का शीर्ष नेतृत्व परेशान हो गया और सरकार गिराने का षड्यंत्र किया. हेमंत सोरेन को जेल भेजकर विकास कार्य बाधित किया. उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बांग्लादेशी घुसपैठी का मुद्दा उठाकर जनता को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन यह मुद्दा असरहीन साबित हुआ. बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला भाजपा व एनडीए सरकार का सिर्फ चुनावी स्टंट है, जो इस चुनाव में उल्टा पड़ गया. मौके पर राजेंद्र प्रसाद स्वर्णकार, अब्दुल रब अख्तर, सुधीर कालिंदी, शहजादा अंजुम, सुमन देवी सहित अन्य लाग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bodies-of-2-out-of-3-students-who-drowned-in-maithon-dam-recovered-search-for-the-third-continues/">धनबाद

: मैथन डैम में डूबे 3 में से 2 छात्रों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp