Search

 
 
 

बोकारो : ऊर्जा संरक्षण को लेकर इंडियन ऑयल ने निकाली साइकिल रैली

 
Bokaro : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से ऊर्जा संरक्षण (सक्षम 2023) के बारे में जागरूकता फैलाने को लेकर सेक्टर-4 के महात्मा गांधी चौक से 30 अप्रैल को साइकिल रैली निकाली गई. बीएससल के सीजीएम बीएस पोपली ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. रैली महात्मा गांधी चौक से बोकारो मॉल होते हुए पत्थरकट्टा चौक तक निकाली गई. रैली को संबोधित करते हुए सीजीएम पोपली ने कहा कि आज की दौर  में ऊर्जा का संरक्षण किया जाना जरूरी है. कोयला, तेल, प्राकृतिक गैस का ज्यादा उपयोग किया जा रहा है. ऊर्जा के स्त्रोत सीमित हैं और उपयोग ज्यादा. इसके वजह से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है. ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी उत्पन्न हो गई है. मौसम में बदलाव जारी है. इससे मानव समेत अन्य जीवों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. स्वच्छ पर्यावरण के लिए ऊर्जा का संरक्षण करना आवश्यक है. आज बैट्री, सीएनजी, सौर ऊर्जा से संचालित  वाहन बाजार में उपलब्ध हैं. लोगों को इन वाहनों का उपयोग करना चाहिए. रैली को संबोधित करते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के असिस्टेंट मैनेजर एमपी सिंह ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण को लेकर लोग जागरूक रहें. ऊर्जा संरक्षण नेट जीरो अभियान को गति दी जा रही है. 6 मई को वाकथान का आयोजन कर लोगों को ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया जाएगा. मौके पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सहायक प्रबंधक एमपी सिंह, बीएसएल के महाप्रबंधक राजुल, कुमार अमरदीप, उत्पल मुखर्जी, अशोक केडिया, आलोक रस्तोगी, एमएम श्रीवास्तव, नागेंद्र गुप्ता, परशुराम राम समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=623719&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : चिन्मय विद्यालय का जेईई में शानदार रिजल्ट, आकृति स्कूल टॉपर [wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही