Search

 
 
 

बोकारो : इंडियन पीपुल्स पार्टी ने 10 सूत्री मांगों को लेकर दिया एकदिवसीय धरना

 
Bokaro :  इंडियन पीपुल्स पार्टी ने 10 सूत्री मांगों को लेकर निबंधन कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व पार्टी के संयोजक अरविंद कुमार ने किया. अरविंद कुमार ने कहा कि 10 सूत्री मांगों को लेकर और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में रजिस्ट्रार डॉ सुजीत कुमार परेरा द्वारा की जा रही धांधली के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. धरनार्थियों ने रजिस्ट्रार का पुतला दहन भी किया. अरविंद कुमार ने कहा कि रजिस्ट्रार डॉ सुजीत कुमार परेरा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भ्रष्टाचार कर रहे हैं और घोर अनियमितता बरत रहे हैं. धरना दे रहे लोगों ने बीएसएल प्रबंधन से रजिस्ट्रार को अविलंब पद से हटाने और उनकी अब तक की कार्य-शैली की जांच कराने की मांग की.

इंडियन पीपुल्स पार्टी ने बीएसएल प्रबंधन से इन 10 चीजों की मांग

नेताओं ने जन्म एवं मृत्यु (बी.एस.सीटी) के रजिस्ट्रार भ्रष्ट पदाधिकारी को अविलंब बर्खास्त करने, जन्म एवं मृत्यु कार्यालय में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए एक सुलभ शौचालय निर्माण करवाने, निबंधन कार्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक व्यवस्था करने और जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की समय-सीमा निर्धारित करने की मांग की. इसके अलावा पेयजल उपलब्ध कराने, बोकारो स्टील सिटी एरिया में फैल रहे डेंगू बीमारी एवं मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए उचित कदम उठाने, बंद पड़े स्कूलों को चालू कराने, विस्थापित आश्रित को नौकरी देने, ठेकेदार मजदूरों को सरकारी मापदंडों के अनुसार मजदूरी बैंक खाता में देने और बीएसएल प्रबंधन के सी.एस.आर के तहत 20 किलोमीटर की एरिया में रहने वाले नगर वासियों को रोड, नाला, स्ट्रीट लाइट, स्कूल, खेल मैदान, अस्पताल की उचित व्यवस्था कराने की मांग की.

इन लोगों ने एकदिवसीय धरना को किया संबोधित

क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री संग्राम सिंह, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी (भाजपा) मिथिलेश पाल सिंह, जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रभारी विरंची कुमार, सुभाष चंद्र महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के ग्रीन टाइगर फोर्स के अध्यक्ष संजय गागरई, जैनामोड चेंबर ऑफ कॉमर्स के संजय सिंह और बोकारो महिला समिति की रश्मि संगीता टोपो, पूनम तिर्की ने एकदिवसीय धरना को संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही