Search

 
 
 

बोकारो : मणिपुर की घटना के खिलाफ इंडिया के घटक दलों ने दिया धरना

 
आंदोलनकारियों ने केन्द्र व मणिपुर सरकार के खिलाफ किया विषवमन
Bokaro :  जिला मुख्यालय में 1 अगस्त को इंडिया के घटक दल झामुमो, कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम, भाकपा माले, एमसीसी, जदयू, आप, एनसीपी, सपा व टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मणिपुर की घटना पर धरना दिया. इसकी अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने की. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर में जातीय हिंसा पर रोक लगाने में सरकार विफल है. कुकी जनजाति की 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर खुलेआम सड़कों पर घुमाने व उनके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना शर्मनाक है. इस मामले पर केंद्र सरकार चुप्पी बता रही है कि उन्हें महिलाओं के सम्मान से कोई मतलब नहीं है.

उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

आंदोलनकारियों ने धरना के बाद डीसी को एक मांग पत्र भी सौपा. धरना में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, राजद के बुध नारायण यादव, सीपीआई के मो. अब्दुला,  भाकपा माले के देवदीप सिंह दिवाकर, सीपीएम के भागीरथ शर्मा, गया राम एमसीसी के दिलीप तिवारी, जदयू के प्रवीण कुमार, आप के हरेंद्र चौबे, प्रदीप कुमार महतो, एनसीपी के जसवीर सिंह, सपा के अभय सिंह, झामुमो के जय नारायण महतो सहित संतोष रजवार, बीके चौधरी, मंटू यादव, मो. हसन,  विजय रजवार, अशोक मुर्मू, मनोज कुमार, सरोज चौधरी, गुलाम हसन, घनश्याम चौधरी, देवाशीष मंडल, आशा देवी, मदन मोहन महतो, विश्वनाथ महतो, सहदेव नायक, फिर्दोस अंसारी, पंकज मरांडी, मो. गुलाम, सौरभ, सोहेल अंसारी, उदय गोस्वामी, किरण बाउरी, लखींद्र मरांडी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=718124&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : जिंदल का हुआ चंदनकियारी का पर्वतपुर कोल ब्लॉक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही