Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : खेतको में बच्चों को दी गई बाल अधिकार कानून की जानकारी

Advertisement
Advertisement

बाल अधिकार सरंक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

Bokaro : बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के खेतको स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में 26 सितंबर को बाल अधिकार सरंक्षण जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया. बाल अधिकार कार्यकर्ता डॉ प्रभाकर कुमार ने विद्यालय के बच्चों को उनके अधिकारों से अवगत कराया. कहा कि बाल श्रम के माध्यम से बच्चों का बचपना खत्म हो जाता है, इसलिए हर अभिभावक का दायित्व है कि बच्चों को बाल श्रम से मुक्त रखकर उनकी पढ़ाई लिखाई में ध्यान दें. विद्यालय में ड्रॉपआउट बढ़ने का एक प्रमुख कारण बाल श्रम में बच्चों का नियोजन है. 6 से 14 साल की उम्र के सभी बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा मिलनी चाहिए. मौके पर प्रधानाध्यापक नकुल मांझी, शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा, संजय कुमार कपूर, लीलावती कुमारी, प्रसाद रविदास, शम्मी कपूर रविदास, विनोद कुमार रविदास, समेत ग्रामीण बालेश्वर यादव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-pandit-deendayal-was-the-voice-of-the-poor-and-the-deprived-ravindra-pandey/">यह

भी पढ़ें:  बेरमो : गरीबों-वंचित की आवाज थे पंडित दीनदयाल- रवींद्र पांडेय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही