Search

 
 
 

बोकारो : आयकर विभाग के ऑउटरिच कार्यक्रम में दी गई टैक्स में छूट की जानकारी

 
Bokaro : बोकारो क्लब के सभागाक मे गुरुवार को आयकर विभाग के ओर से कई अहम जानकारी दी गई. इसमें करदाताओ को छूट से संबधित नए संशोधन, केस लॉ के बेहतर  स्वैच्छिक अनुपालन के बारे में बताया गया. आयकर अधिकारी ने आयकर अधिनियम मे हुए संशोधनो और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से पड़ने वाले प्रभावों की भी जानकारी दी.

आयकर छूट के नए प्रावधानों से कराया गया अवगत

कार्यक्रम में ट्रस्ट, चैरिटेबल ट्रस्ट, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल को आयकर विवरणी दाखिल करने और असुबिधाओं का निवारण के साथ आयकर छूट मे नए प्रावधानों से अवगत कराया गया.  जिससे आयकर विभाग मे शिकायत को कम करने के साथ साथ संबंधित संस्थाओ को जागरूक किया जा सके.  आयकर अधिकारी संजीब कुमार दास ने सभी ट्रस्टी और संस्था के सदस्यों से संबंधित नियमों का ससमय पूर्ण रूप से पालन करने का आग्रह किया ताकि अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके. कार्यक्रम का संचालन आयकर निरीक्षक सौरभ कुमार और  धीरज कुमार ने किया.

आयकर आयुक्त के निर्देश पर हुआ कार्यक्रम

ऑउटरिच सह जागरूकता कार्यक्रम आयकर आयुक्त(छूट), यामिनी गुप्ता के निर्देश पर संपन्न हुआ. अपर आयुक्त(छूट), परिक्षेत्र-2, राँची रंजीत मधुकर के मार्गदर्शन मे आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर अधिकारी संजीब कुमार दास(छूट), ने की.  मौके पर बोकारो आयकर विभाग के आयकर अधिकारी कमलेश सिन्हा, राँची के सीए राज कुमार, बोकारो के सीएमए राकेश सिन्हा, तथा बोकारो के ट्रस्ट तथा संस्थायो के कई लोग मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sbi-gave-2-computers-and-15-bicycles-to-sahyog-village/">बोकारो

: SBI ने सहयोग विलेज को दिए 2 कंप्यूटर व 15 साइकिल
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही