Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ठेका मजदूरों के साथ अन्याय बंद हो - रामाश्रय

Advertisement
Advertisement

यूनियन ने मजदूरों की छटनी का किया विरोध

Bokaro : बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के ठेका प्रकोष्ठ की बैठक प्राण सिंह की अध्यक्षता में 24 सितंबर को यूनियन कार्यालय में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने एनजेसीएस में सब कमेटी बनाकर ठेका मजदूरों के वेतन व सुविधाओं पर फैसला होना था लेकिन पांच बैठकों में वेतन पर फैसला नहीं हो सका है. दूसरी तरफ बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत ठेका मजदूर हर दिन जुल्म के शिकार हो रहे हैं. मिनिमम वेज मांगने पर काम से बाहर करने का सिलसिला चल रहा है. मशीन शॉप के लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार आरबी पांडेय ने पिछले चार महीने से 8 मजदूर को काम से बाहर कर दिया है. आरएमपी के एसबी कंस्ट्रक्शन के 6 मजदूर, स्टील कंस्ट्रक्शन के 6 मजदूरों व दीपक इटरप्राइजेज ने 3 कुशल मजदूरों को काम से निकाल दिया है. यह प्लांटहित में नहीं है. बोकारो पावर सप्लाई में अभी भी 6 मजदूरों को काम से बाहर निकल दिया गया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूर आंदोलन कर काम बंद सकते हैं. मौके पर ओमप्रकाश, पप्पू, सहदेव महतो, आनंद सिंह, रंजीत महतो, रसराज महतो, दिलीप, गुड्डू, शक्ति, जकी इमाम, नूर आलम, दुगो कड़कनाथ गिरी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-rice-missing-from-the-plates-of-green-card-holders-in-jharkhand/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : झारखंड में ग्रीन कार्ड धारकों की थाली से चावल गायब [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही