Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : 42 डिग्री की झुलसाती तपिश झेलकर स्कूल जा रहे मासूम, समय में बदलाव की मांग

Bokaro : बोकारो सहित पूरे झारखंड में अप्रैल महीने से ही गर्मी अपनी रंगत में आ चुकी है. 42 डिग्री सेल्सियस की झुलसाती तपिश, तपती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. बोकारो के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा-संचालन का समय कुल मिलाकर प्रातः 7 से 1.30 बजे के बीच है. बच्चे सुबह स्कूल तो जा रहे हैं, लेकिन वहां से लौटते-लौटते, उनकी जो दशा हो जा रही, वह वास्तव में दयनीय है. कई स्कूलों में पर्याप्त पंखा न होने, कहीं वेंटिलेशन के अभाव में, तो कहीं बिजली-संकट के कारण कक्षाओं में बच्चे उमस भरी गर्मी झेलते हैं, वहीं दूसरी ओर दोपहर के 1 से 2 बजे के बीच जब तपिश अपने चरम पर होती है, उस हालत में घर लौटना उनके लिए बेहद खतरनाक हो चुका है. प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है. स्थिति यह है कि घर-घर बच्चे लू की चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं. अस्पतालों में बीमार बच्चों की भीड़ देखी जाने लगी है. ज्यादातर बच्चे बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी और दस्त से पीड़ित हो रहे हैं. शिक्षकों को भी इस प्रचंड गर्मी से काफी परेशानी हो रही है. उन्हें विद्यार्थियों के आने से पहले और बच्चों के जाने के बाद देर तक रुकना पड़ता है. ऐसे में स्कूलों में कक्षा-संचालन के समय में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी है. सिवनडीह निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अफजल खान ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में ट्वीट करते हुए यथाशीघ्र स्कूलों का समय पूरे राज्य में बदलवाने का निर्देश देने का आग्रह किया है. वहीं, कुछ लोगों ने स्कूल को फिलहाल बंद ही रखने की मांग की है. उनका कहना है कि जब गर्मी अभी से ही मई-जून की तरह हो चुकी है, तो समय रहते सरकार या प्रशासन को ठोस निर्णय लेना चाहिए, ताकि नौनिहालों की जान बच सके.

        सरकारी स्कूलों में 7 से 1.00, तो निजी में 1.30 बजे तक चलती हैं कक्षाएं

जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों की कक्षाएं प्रातः 7 से 1 बजे तक चलती हैं. शिक्षकों को 6.45 बजे तक स्कूल पहुंच जाने का आदेश है. निजी विद्यालयों में सभी कक्षा समूहों को मिलाकर सुबह 6 से 1.30 बजे तक कक्षाएं संचालित होती हैं.

      पहले 6.30 से 11.30 बजे तक चलती थी क्लास

सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने बताया कि एकीकृत बिहार के समय से ही विगत दो तीन वर्षों तक विद्यालय का समय 1 अप्रैल से 30 जून तक के लिए प्रातः 6.30 बजे से 11.30 तक था. शिक्षकों ने पुनः यही समय लागू करने की मांग की है.

             निदेशालय से निर्देश जल्द : डीईओ

इस बारे में पूछे जाने पर बोकारो के जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि जल्द निदेशालय स्तर से निर्देश जारी होने के आसार हैं.

       निकटवर्ती जिलों में स्कूलों ने खुद की पहल

झुलसाती तपिश में बच्चों की परेशानी देखते हुए निकटवर्ती जिलों में विभिन्न स्कूलों ने सरकारी आदेश का इंतजार किए बिना अपने स्तर से ही पहल की है. धनबाद के कई स्कूलों में 12 बजे तक छुट्टियां दे दी जा रही हैं. इसी प्रकार, जमशेदपुर के कई स्कूलों में भी 11.45 से 12 बजे तक छुट्टियां देने का फैसला लिया गया है.

लगातार तीन दिन 43 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार सोमवार को बोकारो का अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री रहा, वहीं मंगलवार से लगातार तीन दिनों तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में और बढोत्तरी हो सकती है. समय रहते विद्यालयों के संचालन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो बच्चों की परेशानी और बढ़ जाएगी. यह">https://lagatar.in/bokaro-vidyapati-memorial-festival-concluded-with-the-staging-of-maithili-drama-barka-saheb/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : मैथिली नाटक `बड़का साहेब` के मंचन के साथ विद्यापति स्मृति पर्व समारोह संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही