Search

 
 
 

बोकारो : थानेदारों को रोज शाम अपने क्षेत्र में गश्ती करने का निर्देश

 

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Bokaro :  बोकारो जिले के एसपी प्रियदर्शी आलोक ने 15 सितंबर को अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ पहली अपराध समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में हर शाम को पुलिस गश्ती टीम के साथ रहने का निर्देश दिया. कहस कि आने वाले दिनों में पर्व- त्योहार शुरू होंगे. इसलिए पूरे क्षेत्र पर पैनी नज़र रखने की जरूरत है. तनिक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने नक्सल प्रभावित थानों को विशेष  सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कोयला और बालू तस्करों पर नजर रखने को कहा. लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी पर करवाई होगी. थानों में लंबित मामलों को भी जल्द निष्पादित करने की हिदायत दी. कहा कि अपनी समस्या लेकर थाना आने वाले लोगों की बातों को सुनें और उनकी समस्या हल करने की कोशिश करें. पुलिस और पब्लिक के रिश्ते को मजबूत बनाएं. मौके पर मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, बेरमो एसडीपीओ समेत जिले के सभी थाना प्रभारी व सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-12-years-of-rigorous-imprisonment-to-the-accused-of-having-physical-relations-with-a-girl-while-hiding-her-religion/">बोकारो

: धर्म छुपाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को 12 वर्ष की सश्रम कारावास  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही