Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बीमा कर्मियो ने मानव श्रृंखला बनाकर किया सरकार की नीतियों का विरोध

Bokaro : भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को भारतीय जीवन बीमा निगम बोकारो शाखा के बीमाकर्ता कर्मियो व सभी कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया. शाखा सचिव साबिर अंसारी ने कहा कि 19 जनवरी को एलआईसी राष्ट्रीयकरण दिवस भी है. 19 जनवरी 1956 को भारत सरकार ने जीवन बीमा अध्यादेश लागू किया. एलआईसी ने अपने स्थापना के बाद से भारत सरकार को अब तक लगभग 30 हजार करोड रुपए लाभांश के रूप में दे चुकी है. मगर अब सरकार एलआईसी में आईपीओ के माध्यम से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में जुट गई है. सरकार बिल्कुल अपारदर्शी तरीके से एलआईसी में कॉर्पोरेट और पूंजीपतियों के हितों को साधने के लिए से नियमन करने की कोशिश कर रही है. कहा कि आज इस आईपीओ के माध्यम से सभी निवेशको को नुकसान हुआ है. सरकार की इस नीति के कारण एलआईसी में काम कर रहे कर्मियों, अभिकर्ताओं और देश के निवेशकों को नुकसान पहुंच रहा है. यह">https://lagatar.in/bokaro-illegal-shops-will-be-removed-from-the-bus-stand-co-instructed-to-prepare-the-list/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बस अड्डा से हटेंगी अवैध दुकाने, सीओ को लिस्ट तैयार करने का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही