Search

 
 
 

बोकारो : डुमरी उपचुनाव को लेकर हो रही वाहनों की सघन जांच

 
जिले के 14 चेकनाकों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम कर रही जांच
Bermo : डुमरी विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकनाका लगाकर सघन वाहन जांच की जा रही है. इस दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) सभी छोटे– बड़े वाहनों के साथ लग्जरी वाहनों की तलाशी ले रहे हैं. 24 अगस्त को सभी चेकनाकों पर एसएसटी ने वाहन जांच अभियान चलाया. मौके पर उपस्थित दंडाधिकारी ने कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर वाहन जांच कर रही है. इस क्रम में दो पहिया, चार पहिया एवं बड़े वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है. वाहनों से संबंधित दस्तावेज का भी जांच की जा रही है. इसके लिए जिले में कुल 14 चेकनाका बनाया गया है. इसमें नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो मोड़, चपरी, आहरडीह मोड़, भेण्डरा पुल, बुढ़गड़ा मोड़, चंद्रपुरा प्रखंड के जरूआ मोड़, तरंगा, कसमार प्रखंड के तिरबुल चौक, पेटरवार प्रखंड के वन विभाग गेस्ट हाउस के समीप, गोमिया प्रखंड के आइइएल थाना समीप, चास प्रखंड के मिर्धा, तेलमच्चों एवं चंदनकियारी प्रखंड के बिरखम, बिरसा पुल में चेकनाका बनाया गया है. सभी चेकनाका में प्रतिनियुक्त एसएस टीम वाहन जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=738903&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : सूर्य मंदिर निर्माण को हुआ भूमि पूजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही