Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना संकट में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में बोकारो है आगे

Advertisement
Advertisement

Bokaro: कोविड को लेकर पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी हो गई है, लेकिन बोकारो में ऑक्सीजन की कमी नहीं है. बल्कि रांची सहित राज्य के कई जगहों पर यहां से ही ऑक्सीजन भेजा रहा है. बताया जाता है कि कोरोना मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ने से रांची सहित कई जिलों के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर की मांग बढ़ी है. इससे ऑक्सीजन की कमी होनी शुरू हो गई है. इस विषम परिस्थिति में बोकारो जिला प्रसाशन द्वारा ऑक्सीजन रांची भिजवाना सुनिश्चित किया जा रहा है. 

40 टन ऑक्सीजन रांची भेजे गए

सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक के मुताबिक पिछले तीन दिनों में बोकारो स्थित इनोक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से तीन टैंकरों में 40 टन तरल ऑक्सीजन रांची भेजे गए. कहा कि रांची में ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयां नहीं हैं. इसके लिए बोकारो और जमशेदपुर पर निर्भर रहना पड़ रहा है. अस्पतालों को ऑक्सीजन के संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार पूरे राज्य में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरत रही है.

तीन प्रमुख ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयां हैं

बता दें कि झारखंड में तीन प्रमुख ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयां हैं. इनमें लिंडसे इंडिया और एयर वाटर जमशेदपुर में स्थित है. इनोक्स एयर प्रोडक्ट्स बोकारो में हैं. औद्योगिक इकाइयों के अलावा ये ऑक्सीजन संयंत्र इस महामारी में चिकित्सा संस्थानों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं. चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन के लिए राज्य सरकार ने बोकारो प्रशासन को जिले में स्थित इनोक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही