Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  आईएसओ 14001-2015 का प्रशिक्षण शुरू

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के मानव संसाधन विकास केंद्र में आईएसओ 14001-2015 ईएमएस (पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली) के लिए 27 फरवरी से दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. प्रशिक्षण इंटरनल ऑडिटर विकसित करने के उद्देश्य से ई-1 से ई-6 स्तर के अधिकारियों को दिया जा रहा है. बीएसएल के बिजनेस एक्सलेन्स विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शुरू होते समय मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) मनीष जलोटा, महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सेलेंस) अनुपमा तिवारी, महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सेलेंस) बी बनर्जी, मेसर्स ब्यूरो वेरिटास के विशेषज्ञ एस मजूमदार, बिजनेस एक्सेलेंस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मनीष जलोटा ने इंटरनल ऑडिटर की भूमिका पर प्रकाश डाला. एस मजूमदार ने प्रतिभागियों को ऑडिट मैनेजमेंट, ऑडिट करने के तरीके, एनसीआर राईटिंग, नन कन्फॉर्मिटी रिपोर्ट तैयार करना, ऑडिट अप्रोच समेत अन्य जानकारी दी. प्रशिक्षण के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनुपमा तिवारी ने किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=566519&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बीओआई ने पीएनबी को 7 विकेट से हराकर जीता खिताब [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही