Search

 
 
 

बोकारो : नगर प्रशासन की मनमानी के खिलाफ आंदोलन करेगा इस्पात जनता मजदूर संघ

 
Bokaro : बोकारो इस्पात जनता मजदूर संघ की कार्यकारिणी की  बैठक सेक्टर 3 सी स्थित आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक में बीएसएल नगर प्रशासन की कथित मनमानी के विरोध में आंदोलन कर निर्णय लिया गया. संयुक्त महामंत्री आशा देवी ने कहा कि नगर प्रशासन  के मनमाने रवैये के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है.  प्लॉट होल्डरों से सफाई के नाम पर 3700 रुपए वसूले जा रहे हैं, लेकिन सफाई की सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. कार्यालय सचिव सह मिडिया प्रभारी गंगेश कुमार पाठक ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से एसएन प्रसाद को आरजेबीएस का प्रभारी, रामचरण ठाकुर को सीआरएम 3, सुरेश राय सिंह को सीआरएम, सुमीत सिंह को प्लॉट होल्डर बोकारो, सुरेश कुमार को असंगठित क्षेत्र, मंजू देवी को संगठन मंत्री शिक्षा तथा पुष्पा मिश्रा को संगठन मंत्री का प्रभार सौंपा गया.उपाध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि 10 जनवरी तक नगर प्रशासन को मांग पत्र सौपा जाएगा. मांगों की पूर्ति नहीं होने पर 28 जनवरी को नगर प्रशासन का घेराव किया जाएगा. तारकेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में अमरेन्द्र सिंह, संतोष कुमार, आशिष कुमार, वीरेन्द्र कुमार कपरदार, गुलाम जीलानी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : रघुवर">https://lagatar.in/raghuvar-das-return-to-active-politics-is-welcome-sadan-morcha/">रघुवर

दास की सक्रिय राजनीति में वापसी, स्वागत योग्य: सदान मोर्चा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही