Search

 
 
 

बोकारो : कथारा जीएम के साथ बैठक में उठा मजदूरों के आवास का मुद्दा

 

क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों ने दिए कई सुझाव

Kathara (Bokaro) : सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डीके गुप्ता ने की बुधवार को अपने कार्यालय में क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में समिति के सदस्यों ने मजदूरों के आवास से जुड़ी समस्याओं व अन्य ज्वलंत मुद्दों को उठाया. समिति के बालेश्वर गोप ने कहा कि कथारा कोलियरी में आउटसोर्सिंग पैंच में डिपार्टमेंटल मशीन लगाना नियम विरुद्ध है. उन्होंने गर्मी में क्षेत्र की सभी परियोजनाओं व मजदूरों के कार्य स्थलों पर ठंडा पानी की सुमुचचित व्यवस्था की जाय. क्षेत्रीय अस्पताल में दवाओं का घोर अभाव है. डॉक्टर मरीजों को केवल रेफर कर रहे हैं. इसे सुधारा जाए. कामोद प्रसाद ने चुनाव कार्य में जाने वाले कर्मियों को एंडवास देने का सुझाव दिया. उन्होंने संवेदनशील व अति संवेदनशील पदों पर लंबे समय से जमे अधिकारियों का अविलंब स्थानांतरण करने की मांग की. बैठक में प्रबंधन की ओर से एसओपी जयंत कुमार सहित सिविल विभाग के पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारी, जबकि सलाहकार समिति के इकबाल अहमद, शमशुल हक, मथुरा सिंह, पीके जायसवाल, राजू स्वामी, पीके विश्वास आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : अनुपमा">https://lagatar.in/villagers-burnt-effigy-after-anupama-singh-was-made-candidate-2-news-from-bokaro/">अनुपमा

सिंह को उम्मीदवार बनाने पर ग्रामीणों ने फूंका पुतला समेत बोकारो की 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही