Search

 
 
 

बोकारो : समाज में बहनों के सम्मान की रक्षा की जिम्मेदारी भाइयों पर- दयाल कुमार

 

 वनवासी कल्याण केंद्र ने चंदनकियारी में मनाया रक्षाबंधन उत्सव

Bokaro : वनवासी कल्याण केंद्, बोकारो की ओर से चंदनकियारी प्रखंड के जनजाति गांव मोदीडीह में 28 अगस्त को रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया. उत्सव में चंदनकियारी वनवासी कल्याण केंद्र की ओर से संचालित एकल विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया. केंद्र की महिलाओं ने गांव के लोगों को राखी बांधकर उनके कुशल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में बोकारो जिला समिति, बोकारो महानगर समिति, महिला समिति व जैनामोड़ नगर समिति के कार्यकर्ता शामिल हुए. केंद्र के जिला सचिव दयाल कुमार ईश्वर ने कहा कि हिंदू सनातन संस्कृति में रक्षाबंधन उत्सव की परम्परा पुरातन समय से चली आ रही है. पौराणिक काल में भगवान इंद्र को उनकी पत्नी इंद्राणी ने राखी बांधी थी, जिसके कारण देवराज इंद्र ने असुरराज को पराजित कर इंद्रलोक को पुनः हासिल किया. आज भी, समाज में बहनों के सम्मान की रक्षा करने की जिम्मेदारी भाइयों पर है. रक्षाबंधन इसी संकल्प का द्योतक है. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष उदय भानु मणि तिवारी, महिला समिति सदस्य डॉ. शारदा रानी, जैनामोड़ नगर सचिव महेश सिंह,भानु रजवार, महिला मंडल प्रमुख अन्नपूर्णा पांडे, रीता रजक,नीलकंठ गोस्वामी, हराधन रजवार,कांहू उरांव,गोपाल महतो, अंतरा मांझी, राधे उरांव, गोष्ठो उरांव, संतोष उरांव, विश्वनाथ उरांव, जनार्दन उरांव, सुधीर उरांव आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/devghar-devotees-rally-in-baba-temple-water-offering-in-rare-coincidence/">

देवघर : बाबा मंदिर में भक्तों का रेला, दुर्लभ संयोग में हुआ जलार्पण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही