Bokaro : रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को होने वाली महागठबंधन की उलगुलान महारैली में जय झारखंड मजदूर समाज भागीदारी निभाएगा. सेक्टर 9 स्थित संगठन कार्यालय में गुरुवार को महामंत्री सह झामुमो नेता बीके चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी व सक्रिय सदस्यों की बैठक हुई. चौधरी ने संगठन से जुड़े बीएसएल कर्मियों व ठेका मजदूरों से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर महारैली को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं का हथियार के रूप उपयोग कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है. यह जनमानस के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को संवैधानिक संस्थाओं का भय दिखाकर भाजपा के पाले में किया जा रहा है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के सहारे एक साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया. भाजपा के इस कृत्य से झारखंड की आम जनमानस में आक्रोश है. रांची मे होनेवाली अन्याय उलगुलान महारैली में पूरे प्रदेश से लाखों जनता पहुंचकर भाजपा और केंद्र सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी. बैठक में शंकर कुमार, एनके सिंह, आरबी चौधरी, यूसी कुम्भकार, आशिक अंसारी, बादल कोइरी, रौशन कुमार, आरके मिश्रा, अभिमन्यु मांझी, बीएन तिवारी, सुभाष चंद्र महतो, सुरेश प्रसाद, जीतेन्द्र कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, एसएस झा आदी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-run-awareness-campaign-in-areas-with-low-turnout-last-time-dc/">साहिबगंज
: पिछली बार के कम मतदान वाले क्षेत्रों में चलाएं जागरूकता अभियान- डीसी [wpse_comments_template]
: पिछली बार के कम मतदान वाले क्षेत्रों में चलाएं जागरूकता अभियान- डीसी [wpse_comments_template]
Leave a Comment