Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : 50 हजार के बंटवारे के विवाद में गई जयदेव की जान, चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
BOKARO : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टा के विस्थापित चौक के पास जयदेव पांडेय की हत्या के पीछे भूमि बिक्री से मिली राशि के बंटवारे का विवाद है . यह खुलासा मंगलवार को मुफस्सिल पुलिस ने किया. पुलिस के अनुसार चार लोगों ने मिलकर योजना के तहत हत्या की .

लोहे का राड बरामद 

थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि जयदेव पांडेय को जमीन बिक्री में 50 हजार रुपए दलाली के मिले थे. इसमें जयदेव के दोस्तो का भी हिस्सा था. जिसके बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई थी . इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक, एवं लोहे का  राड बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में उनके दो मित्रों को पुलिस ने उठाया था. पूछताछ में दोनों ने बताया कि पैसे के बंटवारे को लेकर हत्या की गई. इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पत्नी ने गोविंद बाउरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अनुसंधान के क्रम में उन्होंने बताया कि हत्या में पिंटू गोराई एवं बीटू कुमार भी शामिल थे, सबने मिलकर हत्या की. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. इसके बाद पिंटू गोराई के घर से घटना में प्रयुक्त लोहे के राड समेत अन्य समान बरामद किया गया . यह भी पढें : औरंगजेब">https://lagatar.in/irfan-trying-to-be-aurangzeb-pn/">औरंगजेब

बनने की कोशिश में इरफान : पी एन
    [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही