Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जैना मोड़ स्कूल पर गिरा ठनका, 30 बच्चे घायल

Bokaro : जैनामोड़ स्थित मध्य विद्यालय बांधडीह में शनिवार दोपहर स्कूल के बरामदे में बिजली गिरने से विद्यालय के 25 से 30 छात्र इसकी चपेट में आ गए. इसमें एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी छात्रों को इलाज के लिए जैनामोड़ रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां गंभीर अवस्था में घायल छात्रा को बोकारो जेनरल अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. सभी का इलाज चिकित्सकों के द्वारा किया गया है. स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे के करीब हल्की हल्की बारिश हो रही थी. इसी दौरान कक्षा एक और दो के बरामदे में बिजली गिर गई. जैसे ही बिजली गिरने का एहसास हम लोगों को हुआ बच्चे इस घटना में डर कर  चिल्ला रहे थे. तभी तुरंत आनन फानन में बच्चों को उठाते हुए जैनामोड़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया. उसके बाद इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई. इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-athletics-championship-neeraj-chopra-rohit-yadav-in-final-arshad-of-pakistan-also-got-ticket/">वर्ल्ड

एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा-रोहित यादव फाइनल में, पाक के अरशद को भी मिला टिकट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/bijli-2-300x161.jpeg"

alt="" width="300" height="161" />

 विद्यालय में नहीं लगे हैं तड़ित चालक

विद्यालय में तड़ित चालक नहीं होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में विद्यालय में तड़ित चालक लगाया गया था. लेकिन उसके बाद 8 से 10 डीडीओ और प्रधानाध्यापक बदले, लेकिन यहाँ तड़ित चालक नहीं लगाया गया .उन्होंने बताया कि वे खुद 1 जून 2021 से विद्यालय के चार्ज में है. लेकिन जब मुझे विद्यालय हैंडोवर दिया गया तो उसमें तड़ित चालक का जिक्र नहीं था. जानकारी के मुताबिक विद्यालय में तड़ित चालक की चोरी गई है. इसे भी देखें- https://youtu.be/gwV2kEO424U

इस हादसे की जानकारी जैसे ही बच्चों के परिजनों को मिला तो अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सिविल सर्जन खुद पहुंच गए और चिकित्सकों की बड़ी टीम को लगाकर बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया. जिस प्रकार से आज शिक्षा विभाग की लापरवाही से इतने बच्चों की जान पर आफत आ गई ऐसे में शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/rescue-of-21-children-and-minor-girls-in-ranchi-railway-division-in-35-days/">जमशेदपुर:

को-ऑपरेटिव कॉलेज में लगा रोजगार मेला, 90 विद्यार्थियों का साक्षात्कार के लिये चयन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही