Kathara (Bokaro) : डुमरी विधायक जयराम महतो के समर्थकों पर CCL ढोरी क्षेत्र की सेंट्रल कॉलोनी में एक क्वार्टर पर जबरन अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है. लोगों का कहना है कि इसके समर्थन में विधायक भी कॉलोनी पहुंचे और जमकर हंगामा किया. सीसीएल प्रबंधन के अधिकारियों व सुरक्षा बलों को भी जमकर खरीखोटी सुनाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि जयराम महतो अपने समर्थकों के पक्ष में पुलिस के जवानों से बहस कर रहे हैं. विधायक ने अपनी गाड़ी के बोनट पर बैठकर पुलिस से चिखते-चिल्लाते हुए बात की. प्रशासन व सीसीएल प्रबंधन पर भी कई तरह के आरोप लगाए. पुलिस और प्रबंधन को कोयला चोर तक कहा गया. जयराम महतो पहले अपनी बातों को बेबाकी से रखने और तर्क संगत बात करने के लिए चर्चा में रहते थे. लेकिन बीते कुछ दिनों से वो चीखने-चिल्लाने और हंगामे के लिए चर्चा में बने हुए हैं. उनमें आए इस बदलाव की चौक-चौराहों पर खूब चर्चा हो रही है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-house-caught-fire-property-worth-thousands-burnt-to-ashes/">बोकारो
: घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
बोकारो : जयराम समर्थकों ने सीसीएल क्वार्टर पर किया कब्जा, समर्थन में विधायक का हंगामा
Leave a Comment