Kasmar (Bokaro) : झारखंड जल सहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले कसमार प्रखंड की जलसहिया रविवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिलीं. जलसहियाओं ने मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और बकाया मानदेय का भुगतान व मोबाइल की सुविधा दिलाने की मांग की. जलसहिया संघ की मीना देवी, वीणा देवी, कौशल्या देवी, ललीता देवी व रेणु देवी ने मंत्री को बताया कि कसमार प्रखंड की सैकड़ों जलसहियाओं को विगत कई महीनों से प्रोत्साहन राशि व मोबाइल की राशि का भुगतान नहीं किया गया है. जबकि अन्य जिलों में राशि का भुगतान हो चुका है. उन्होंने कहा कि सिर्फ तेनुघाट अनुमंडल के कसमार में विभाग की लापरवाही के कारण जलसहियाओं को अभी तक राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. इससे उनके समक्ष विकट स्थिति पैदा हो गई है. मंत्री ने जलसहियो को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग के पदाधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर वह राशि का भुगतान जल्द कराने की पहल करेंगे. मंत्री से मिलने वाली जलसहियाओं में रोहिणी देवी, डॉली देवी, बसंती देवी, लतिका देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं. यह भी पढ़ें :
बोकारो : प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर मंत्री से मिलीं जलसहिया
Last Updated: Dec 29, 2024 12:00 AM (IST)