Search

 
 
 

बोकारो : जन संघर्ष मोर्चा तथा इंडियन पीपुल्स पार्टी ने दिया अनिश्चितकालीन धरना

 
Bokaro :  भ्रष्टाचार और अनियमित साफ-सफाई तथा जन समस्या के मुद्दों को लेकर जन संघर्ष मोर्चा तथा इंडियन पीपुल्स पार्टी ने संयुक्त रूप से चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया. धरना दे रहे संगठन के संयोजक अरविंद कर्ण ने कहा कि चास नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है. निगम जन समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है. और ना ही उसकी ओर निगम का ध्यान है. आए दिन निगम के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते हैं. वहीं निगम के द्वारा की जा रही कार्यों में घोर लापरवाही बढ़ती जा रही है. पूरे निगम क्षेत्र में कचरा का अंबार लगा हुआ है. कचरे का उठाव नियमित रूप से नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा की बरसात में सभी मुहल्लों की नालियां जाम है. गंदगी और बदबू से लोग बीमार हो रहे हैं.  इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-by-entering-the-shop-the-miscreants-beat-up-demanding-action-from-the-police/">बोकारो:

दुकान में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/bokaro-dharna-2-300x165.jpeg"

alt="" width="300" height="165" />

भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हो- अरविंद कर्ण

मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि पूरे निगम में पानी की सप्लाई नियमित रूप से नहीं हो रही है. पूरे नगर निगम का कचरा निष्पादन प्लांट के लिए भूमि चिन्हित की गई है. उसके बावजूद भी कचरा डंप नहीं किया जा रहा है. उन्होंने निगम में साफ-सफाई करने वाले सफाई कर्मियों के मुद्दे को भी उठाया है. और कहा कि सफाई कर्मियों को किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं किया गया है. सफाई कर्मी हाथों से अपना कचरा उठाते हैं लेकिन उन्हें हैंड ग्लव्स तथा अन्य सुविधाएं निगम के द्वारा नहीं दी गई है. जबकि निगम होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी कर सर्किल रेट में पैसा वसूल रही है. मगर धरातल पर निगम का कोई भी काम जनहित में नहीं हो रहा है. वहीं सदस्यों ने कहा कि हमारी मांग है की जल्द ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हो ताकि जन मुद्दों की समस्या का समाधान हो सके. और पर्याप्त भ्रष्टाचार बंद किया जा सके.  इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-dies-after-being-hit-by-overhead-wire-while-stealing-coal-by-climbing-goods-train/">धनबाद

: मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला चुराने में ओवरहेड तार से सटकर युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही